फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बालक सब जूनियर वर्ग के 100 मीटर दाैड़ में अकरम रहे सबसे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपनगर स्थित ग्रामीण स्टेडिएम में युवा कल्याण एवम प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से आयोजित दो दिवसीय विधानसभा खेल स्पर्धा के पहले दिन छात्र और छात्राओं ने दमखम दिखाया। शुभारंभ मड़िहान से भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। पहले दिन एथलेटिक्स, बैड मिंटन, भारोत्तोलन की प्रतियोगिता हुई। बालक सब जूनियर वर्ग के 100 मीटर दाैड़ में अकरम प्रथम, अंकित द्वितीय व रितेश तृतीय रहे। बालक सीनियर वर्ग में अनूप सिंह प्रथम, अवधेश यादव द्वितीय व पंकज शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में गौरी सिंह, रीता लंबी कूद के सीनियर बालिका वर्ग में साधना पटेल, अंजू पटेल, संध्या लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में कोमल, प्रीति, कीर्तिका मौर्य, लंबी कूद बालक सीनियर वर्ग में सतीश कुमार ,धीरेंद्र कुमार और आशुतोष, बैडमिंटन बालक सीनियर वर्ग में अमित सिंह, सत्येंद्र पाल, बैड मिंटन बालिका सीनियर वर्ग में अनुपमा पाठक, साधना पटेल आदि ने अपना-अपना दमखम दिखाया। सभी खेल में प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार ने प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें