केंद्र सरकार के उपलब्धियों का बखान करते हुए राजस्थान की भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल निर्देशन में आत्मनिर्भर भारत के तहत कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसका सीधे गरीबों को मिल रहा है। लोगों को रोजगार के लिए छोटे-बड़े बिना किसी गारंटी के लोन प्रदान किए जा रहे हैं।
कहा कि दो वर्षों के बीच कोविड के चलते भारत की जो भयावह स्थिति थी उसे नियंत्रण करने की क्षमता किसी में भी है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। नि:शुल्क टीकाकरण के साथ ही 18 माह तक गरीबों को मुफ्त में गैस, अनाज, नमक व रिफाईन आदि प्रदान किया गया। वार्ता के पश्चात उन्होंने एक आम श्रद्धालु की तरह कतारबद्ध होकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। दर्शनोपरांत उन्होंने विंध्य कॉरिडोर निर्माण को देखा। दर्शन पूजन राजपुरोहित राज मिश्रा ने कराया।