चील्ह। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग स्थित शास्त्री सेतु से बीमारी से आजिज आकर एक युवती ने शुक्रवार की शाम को गंगा में छलांग लगा दिया, जिसे मछुआरों ने बचा लिया।
जौनपुर निवासी किडनी रोग से ग्रस्त 18 वर्षीय युवती बीमारी से आजिज आकर आर्थिक तंगी के कारण शुक्रवार की शाम शास्त्री सेतु पर पहुंची। इधर-उधर टहलने के बाद गंगा नदी में छलांग लगा दी। गंगा नदी में उसे कूदते देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। पास ही गंगा में मछली मार रहे नाविकों ने उसे बचा लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चील्ह थाना अध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव ने युवती का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर इलाज कराया। युवती की रिश्तेदारी थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पुलिस ने उनको सूचना दिया। उसके रिश्तेदार भी मौके पर आ गए। परिवार के आने पर चील्ह पुलिस ने युवती को सौंप दिया।