फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विन्ध्याचल से वाराणसी व अयोध्या के लिये चलेगी वातानुकूलित बस

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। यूपी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विंध्याचल आगमन पर माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शन करने के उपरांत विन्ध्याचल रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मंत्री ने अधिकारियों व कर्मचारियों को साफ सफाई व रखरखाव का विशेष रूप से ध्यान रखने को निर्देशित किया। उन्होंने वाराणसी और अयोध्या के लिए एसी बस चलाने की बात कही। लखनऊ मिर्जापुर के बीच एक और वातानुकूलित बस शुरू करने के लिए भी कहा। साथ ही कहा की यात्री सुविधा में किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोडवेज परिसर में विभिन्न अंचलों से आए हुए यात्रियों से मंत्री ने वार्ता की और उनकी समस्याओं को जाना और अधिकारियों को निर्देशित किया। स्थानीय नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह और ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा के सुझाव पर परिवहन मंत्री ने कहा कि माता विंध्यवासिनी तीर्थ स्थल से प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या एवं काशी विश्वनाथ की धरती वाराणसी के लिए वातानुकूलित बसों का परिचालन बहुत जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें