अहरौरा। कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए हीलिंग फिल्ड फाउंडेशन की ओर से अहरौरा सीएचसी को दो आक्सीजन कंसंट्रेटर, दो ऑक्सीमीटर, दो थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए गए। सोमवार की दोपहर संस्था द्वारा उक्त उपकरण मुहैया कराया गया है। संस्था की एरिया प्रोग्राम मैनेजर चंद्रकला सिंह ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से कोविड को लेकर काफी काम किया जा रहा है। क्षेत्र में कोविड मरीजों को परेशान नहीं होना पड़े उसके लिए दो आक्सीजन कंसंट्रेटर सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे मरीजों का आसानी से इलाज किया जा सके।