फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कृषि वैज्ञानिकों ने मोटे अनाज की खेती पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। खेतों में पराली कदापि न जलाएं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहंचने के साथ ही फसलों की पैदावार बढ़ाने में मिट्टी में छिपे मित्र कीट मर जाते हैं। उक्त बातें उप निदेशक कृषि विकेश कुमार ने सिटी ब्लाॅक परिसर में बृहस्पतिवार को आयोजित विकास खंड स्तरीय रबी कृषि निवेश जैविक मेला में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. श्रीराम सिंह, एस.एन सिंह ने रबी सीजन में तिलहन, दलहन एवं सब्जियों की बोआई से पहले ट्राइकोडरमा, कार्बेन्डाजिम, थीरम आदि से बीज शोधन एवं भूमि शोधन के तरीकों की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि खेतों में अंधाधुंध उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो रही है, वहीं मानव के शरीर पर गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से जैविक विधि से दलहनी, तिलहनी, मोटे अनाज, फल और सब्जी की खेती करने पर जोर दिया। इस दौरान जिला सलाहकार डाॅ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किसानों को श्रीअन्न (मिलेट्स) ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी के महत्व व उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें