फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सत्यापन के बाद पोर्टल पर अपलोड हुई परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया जिला स्तर से फिलहाल पूरी कर ली गई है। तहसीलवार विद्यालयों का सत्यापन कर उनकी जांच रिपोर्ट बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अब परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का निर्णय बोर्ड को करना है। यह रिपोर्ट बीते मंगलवार तक अपलोड की जानी थी।
विज्ञापन

जिले में 299 माध्यमिक विद्यालय हैं। उनमें से 295 विद्यालयों की जांच हुई, क्योंकि शेष चार विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी नहीं थे। विद्यालयों का तहसीलवार सत्यापन कर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी की ओर से 10 अक्टूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेज दी गई थी। उस रिपोर्ट का सत्यापन कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने बीते मंगलवार तक यूपी बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जिले के 74340 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 39999 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 34341 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ है। इसी क्रम में कक्षा नौ में 38095 तथा कक्षा 11 में 33637 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछली बार यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 129 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें