फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विवाद के बाद युवक ने दोस्त की बाइक में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लालगंज बाजार में शुक्रवार की रात को 12 बजे के करीब साथी से विवाद के बाद एक युवक ने बाइक में आग लगा दी। आग लगने से बाइक धू-धू कर जलने लगी। बाइक जलने और विवाद का शोर सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों युवा नशे में विवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

लालगंज बाजार स्थित बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की रात को नशे में दो युवा विवाद कर रहे थे। दोनों में बहस इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने बाइक में आग लगा दी। जिससे बाइक मौके पर धू-धू कर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया दोनों युवा नशे में थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पड़कर थाने ले गई। बताया गया कि दोनों प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें