फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर मैदान गांव में सोमवार को सुबह सड़क किनारे स्थित झाड़ी में धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका हुआ मिला। राहगीरों ने शव देख सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के अलावा फोरेंसिक और डाग स्क्वॉयड टीम ने भी छानबीन की। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रैपुरिया गांव निवासी धर्मेंद्र कोल (19) पुत्र डब्बल कोल महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र थे। वे रविवार की रात अपने साथी सूरज सिंह व हरि के साथ किसी काम से बरेवां गांव गए थे। आरोप है कि देर रात वे वापस लौट रहे थे तो गांव के ही मन्नू सोनकर ने तीनों को रास्ते में रोक कर मारने के लिए दौड़ा लिया। इस बीच सूरज सिंह व हरि मौके से भाग निकले, जबकि धर्मेंद्र को पकड़ लिया गया। इसके बाद धमेंद्र का शव सोमवार को सुबह जलालपुर मैदान गांव में सड़क किनारे झाड़ी में मिला। धर्मेंद्र के सीने में चाकू के चोट के निशान हैं। आंख पर भी चोट के निशान हैं।
धर्मेंद्र के बड़े भाई जितेंद्र कोल ने बताया कि मन्नू सोनकर ने रविवार की रात फोन किया था कि तुम्हारा भाई हमारे घर में घुसा है, ठीक बात नहीं है। इसके बाद वे परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर पहुंचे तो वहां उसका भाई धर्मेंद्र नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि मन्नू सोनकर व उसके परिवार के लोगों ने उनके भाई धर्मेंद्र की हत्या कर शव झाड़ी में फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस धर्मेंद्र के पिता डब्बल कोल की तहरीर के आधार पर मन्नू सोनकर, खन्नू सोनकर तथा खन्नू के पुत्र संजय, नरायन व रामू के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में धर्मेंद्र कोल का शव मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डाग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें