फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच दिन बाद कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के दिख रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के तमाम क्षेत्रों में पिछले दो-तीन दिनों में सितंबर माह में तेज गर्मी जैसे हालात के बीच पांच दिन बाद फिर से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। शनिवार को शुरू हुई रिमझिम बारिश कहीं तेज तो कहीं मात्र बूंदाबादी तक सीमित रही। बारिश के बीच थोड़ी देर के लिए राहत जरूर मिली। लेकिन बारिश के कुछ देर बाद ही धूप निकलने से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। दूसरे दिन रविवार को भी उमस भरी गर्मी का कहर जारी रहा।
विज्ञापन

जिले में बारिश कम होने से मौसम के तेवर बदल गया है। बारिश के मौसम के बीच अचानक बढ़ी बढ़ गई है। बीच-बीच में बारिश का सिलसिला शुरू होने के बाद स्थिति बदलती दिख रही है। अभी बारिश होने की संभावना कम है। इसी दौरान मौसम शुष्क रह सकता है। इसी तरह छह व सात सितंबर को पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की उम्मीद जताई गई है। छीटपुट होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक ग्रामीण शिवमंगल सिंह ने बताया सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा। इसके कारण पछुआ हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बने गंभीर चक्रवाती तूफान के छह सितंबर पूर्वाह्न में दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट को पार करने के बाद इसकी वाह्य परिधि का प्रभाव पहुंचने से छह से सात सितंबर की देर रात हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


राहत, गंगा में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे घट रहा पानी
गंगा में पानी कम होने का क्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से पानी घट रहा था। गंगा में पानी घटने से प्रशासन सहित तटवर्ती इलाकों में बसे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। गंगा का जलस्तर शाम चार बजे तक 73.13 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
रविवार को सुबह आठ बजे चौबिस घंटे में गंगा का पानी 1.125 सेमी की रफ्तार से घट रहा था। जबकि दोपहर 12 बजे तक पानी घटने का क्रम एक सेमी हो गया। दोपहर बाद शाम चार बजे गंगा में पानी घटने का रफ्तार तेज हो गया। रविवार की शाम चार घंटे में तीन तीन सेमी की रफ्तार से पानी घटने लगा। गंगा का जलस्तर शाम चार बजे तक 73.13 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा में पानी घटने पर प्रशासन सहित तटवर्ती इलाकों में बसे लोगों ने राहत की सांस ली। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 और खतरे का निशान 77.724 मीटर है। गंगा में जलस्तर पर गौर करें तो सबसे अधिक पानी सितंबर 1978 में 80.34 मीटर, आठ अगस्त 2023 को 73.66 मीटर तथा इस वर्ष अगस्त 2024 को गंगा का जलस्तर 75.10 मीटर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें