मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपट्टी मोहल्ले में रविवार सुबह पति आनंद कुमार (25) से विवाद के बाद मंजू (24) ने आग लगा लिया। चीख सुनकर बचाने गया पति भी चपेट में आकर झुलस गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और मोहल्ले के लोग पहुंचे। आग बुझाकर दोनों को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि पत्नी ने आग लगा लिया। बुझाने गया पति भी झुलस गया। दोनों को मंडलीय अस्पताल से वाराणसी भेजा गयाा।