फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तहसील बार के अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कमिश्नरी बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। उधर, कमिश्नरी बार एसोसिएशन ने अन्य बार एसोसिएशनों से आंदोलन में सहयोग मांगा था। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को तहसील सदर के बार एसोसिएशन के सदस्यों ने सहयोग देते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कमिश्नरी बार एसोसिएशन के सचिव अंजनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहसील बार एसोसिएशन ने उनके आंदोलन को सहयोग प्रदान किया है। आयुक्त के स्थानांतरण तक कमिश्नरी के कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा। उधर, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक बृहस्पतिवार को बार सभागार में हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कमिश्नरी बार एसोसिएशन के आंदोलन के समर्थन में अधिवक्ता 18 अगस्त को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें