चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति की बैठक शनिवार को बार सभागार में आयोजित हुई। बैठक के दौरान एटा के अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा पर पुलिस द्वारा बर्बर एवं अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की गयी। बार कौंसिल के आवाह्न पर अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर तहसील परिसर में भ्रमण और नारेबाजी कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को सौंपा जिसे उपजिलाधिकारी ने उचित माध्यम से राज्यपाल को भेजने का अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया। इस दौरान दिनेश सिंह, मुन्नू गुप्ता, अभय सिंह, अमरनाथ यादव, मनोज कुमार, जय कुमार गुप्ता, मोहम्मद हदीश, आदि मौजूद रहे।