मड़िहान। तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ता व तहसीलदार का वाद विवाद का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करने की भी बात सामने आ रही है। अधिवक्ता ने तहसील के एक अधिकारी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर कहा कि उसकी रिस्टोर की फाइल बिना सुनवाई खारिज कर दी गई। अधिवक्ता हेमराज सिंह तहसील मड़िहान में वकालत करते हैं। तहसीलदार न्यायालय में रेस्टोरेशन मामले की सुनवाई होनी थी। आरोप है कि बिना सुने मामले को निरस्त कर दिया गया। जब वे पूछने गए तो भड़क गए। मामले की जानकारी होते ही अधिवक्ता संघ के लोग हंगामा करने लगे। इस संबंध में तहसीलदार लालता प्रसाद ने बताया कि अधिवक्ता द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। मुवक्किल के हित में दबाव बनाया जा रहा था।