विंध्याचल। प्रयागराज मंडल के एडीआरएम इंफ्रा नवीन प्रकाश ने अमृत भारत योजना के तहत भव्यता प्रदान करने के बाबत निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए सोमवार को विंध्याचल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की स्थिति की जानकारी लेने के अलावा पहले से बने भवनों को भी देखा।
इस दौरान रेलवे के निर्माण इकाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उन्होंने नापी भी कराई। भव्यता प्रदान करने के लिए पूर्वी से पश्चिमी छोर तक निर्माण कार्य के लिए जल्द ही शिलान्यास किया जाना है। इसके मद्देनजर एडीआरएम नवीन प्रकाश ने जिन स्थानों पर निर्माण कार्य कराए जाने हैं, उन स्थलों को चिह्नित किया। अमृत भारत योजना के तहत विंध्याचल रेलवे स्टेशन का चयन किया गया है। जल्द ही स्टेशन परिसर को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।