जिगना। एडीओ पंचायत छानबे रविकांत ओझा ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधूरे सामुदायिक शौचालयों को पूरा कराने और जीओ टैगिंग कराने का निर्देश दिया। बीजरकला, दुगौली, बहुतीमय चकचौरा, चडेरू चौकठा, रन्नोपट्टी, नीबी गहरवार, बरीदुबे, खैरा, कोलाही, नरोइया, कसघना, नेगुराबान सिंह, बौता विशेषर, गोनौरा, नदिनी, तेलियानी, गैपुरा, गोपालपुर व अरगीसरपत्ती आदि गांव में अधूरे सामुदायिक शौचालय पर उन्होने नाराजगी जताई। कहा अभी तक मात्र 82 सामुदायिक शौचालय का जिओ टैग हुआ है। उन्होने संबंधित सचिवों को शौचालय पूर्ण कराते हुए उसका जीओ टैग कराने का निर्देश दिया।