आयोजित जल अड्डा कार्यक्रम में मौजूद कंपोजिट विद्यालय के बच्चे।- सोशल मीडिया।
- फोटो : udhampur news
मिर्जापुर। सिटी ब्लाॅक परिसर में शनिवार को जल अड्डा कार्यक्रम के तहत आठ कंपोजिट एवं यूपीएस विद्यालयों के 40 जलदूतों और उनके शिक्षकों को जागरूक किया गया। सेक्टर पार्टनर यूनोप्स (आईडीएस) की तरफ से आयोजित जल अड्डा कार्यक्रम एडीएम नमामि गंगे विजेता ने किया। एडीएम नमामि गंगे ने जलदूतों को जल संरक्षण, स्वच्छता, जल गुणवत्ता की निगरानी एवं समाज में जागरूकता फैलाने के अपने दायित्वों को ईमानदारी पूर्वक निभाने के लिए प्रेरित किया। यूनोप्स की जिला कोआर्डिनेटर रंजना ठाकुर ने बताया यह कार्यक्रम बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का नेतृत्व मंगला प्रसाद ने किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय के सभी बच्चे, शिक्षक और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।