फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम नमामि गंगे ने किया जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेंद्र वर्मा ने शनिवार को सिटी विकास खंड के ग्राम जौसरा एवं बेदौली कला में जल जीवन मिशन के तहत कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता की जांच भी की।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने योजना के तहत बिछाये जा रहे पाइप एवं पूर्व में डाली गई पाइप की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाकर निर्धारित समय में पूरा कराएं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी। साथ ही आगाह किया कि जांच के दौरान गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। का विशेष ध्यान दें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जलापूर्ति की इस योजना के तहत अब तक घरों में दिये गये कनेक्शनों आदि के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही आगाह किया कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने की योजना है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत नौ परियोजनाओं के प्रस्तावित कार्य छह कार्यदायी संस्थाएं कर रही हैं। सभी एजेंसियों के कार्यों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ताकि कार्य समय से पूरा कराकर हर घर को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें