फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी के लिए नोडल अधिकारी बने एडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 15 एवं 16 अक्टूबर को दो पालियों में पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) का आयोजन किया गया है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिले में इस परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों में 6672 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती के लिए इस परीक्षा को उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता है। यह परीक्षा 15 व 16 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। नोडल अधिकारी एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर व 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों को जरूरी जानकारी दी गई है। मजिस्ट्रेटों के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा की निगरानी करेंगे।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए एएसजे इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, बीएलजे इंटर कॉलेज, वसंत विद्यालय इंटर कॉलेज, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शिवपुर, स्व.कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लायंस स्कूल, मिश्रीलाल इंटर कॉलेज मवैया, राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया, श्रीमाता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज, श्री शिव इंटर कॉलेज व सेंट मेरी स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें