फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अपर जिला जज ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज लाल बाबू यादव ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जेल में कुल 790 दोषसिद्ध व विचाराधीन बंदी मिले।
विज्ञापन

अपर जिला जज ने कारागार के प्रत्येक बैरक में जेलर व डिप्टी जेलर के साथ पहुंचकर बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नास्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा न होने की जानकारी ली। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए अपर जिला जज ने बंदियों के शौचालयों की साफ-सफाई का निर्देश दिया। कारागार अस्पताल में निरुद्ध बीमार बंदियों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च स्वास्थ्य सेंटर भेजे जाने, किशोर बैरक में निरुद्ध बालकों व संवासियों को शिक्षा व खेलकूद से संबंधित सामग्री तथा शिक्षापरक एवं रोजगारपरक शिविरों का आयोजन कराकर उन्हें प्रशिक्षित किए जाने का निर्देश दिया। साथ ही महिला बैरक में निरुद्ध कुल 46 महिला बंदियों से मुलाकात कर अपर जिला जज ने उनकी समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र, उप जेलर आशुतोष मिश्र, रवि आनंद, दीपक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें