फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अपर आयुक्त की पत्नी का उपचार के दौरान निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपर आयुक्त डॉ. विश्राम यादव की पत्नी का सोमवार की रात उपचार के दौरान मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में निधन हो गया।
विज्ञापन


अपर आयुक्त की पत्नी की सोमवार की रात करीब 9 बजे तबीयत खराब हो गई। परिजन उनको इमरजेंसी में लेकर गए। उनको सांस और बीपी की समस्या थी। ऑक्सीजन लगाकर उपचार किया जा रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपर आयुक्त डॉ. विश्राम विभागीय काम से लखनऊ में हैं। अपर आयुक्त की पत्नी की मौत की सूचना पर जिले के आला अधिकारी मंडलीय अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि तबीयत खराब होने पर उपचार के लिए इमरजेंसी में लाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अपर आयुक्त के पद पर डॉ. विश्राम की तैनाती कुछ महीने पहले हुई थी। पूर्व में भी मिर्जापुर में उनका लंबा कार्यकाल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें