फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने बच्चों को पढ़ाया पाठ, पूछा सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हलिया प्रथम पर बुधवार को पहुंचे अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार ने छात्र छात्राओं से अंग्रेजी व गणित के सवाल पूछे। न बताने पर उन्होने एक अध्यापक की तरह बच्चों को पाठ पढ़ाया। अपर आयुक्त छात्रों से यूनिफॉर्म समेत मिल रही अन्य सुविधाओं के बारे में पूछताछ किया। कायाकल्प के तहत विद्यालय के हुए कार्यो में खामियां पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। कक्षा के खिड़कियों में जाली नहीं होने पर उन्होने जाली लगवाने का निर्देश दिया है। विद्यालय में साफ सफाई संतोष जनक न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण में भवन में प्रवेश के लिए सीढ़ियां न होने पर सीढ़ियां बनवाने का निर्देश दिया। पुराने थाने की भूमि पर बेंडिग जोन बनाने के लिए जमीन को देखा। इसी तरह ब्लाक मुख्यालय पर पंहुचकर आधुनिक पशु लैब को देखा। लैब के बारे में सीवीओ से पूछताछ किया। ब्लाक परिसर में बनाए जा रहे कैंटीन व स्कील डेवलपमेंट भवन को देखा। भवन ब्लाक परिसर में बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी को फटकार लगाई। कहा स्कील डेवलपमेंट भवन ब्लाक परिसर में न कराकर विद्यालय अथवा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर होने चाहिए। कहा कि सड़क पर बनाए गए यात्री शेड मैच नहीं कर रहा है। मानक के विपरीत कार्य पर असंतोष जताया। निरीक्षण बाद ब्लाक सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के अंतर्गत चयनित विकास खंड के बारह ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायत में कार्य कराने के टिप्स दिए। अपर आयुक्त ने विकास की स्थिति पर नाराजगी जताई। ड्रैगन फ्रूड की खेती को भी उन्होने देखा। कहा कि ड्रैगन फ्रूड की खेती से किसानों की आय बढ़ेगी वहीं अच्छी पैदावार मिलेगी। इसके लिए अपर आयुक्त ने जिला उद्यान अधिकारी के कार्यों की सराहना किया। इस इस दौरान सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, पीडी अनय कुमार मिश्रा, डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस, डीएचओ मेवाराम, खंड विकास अधिकारी रमाकांत, राकेश सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, शिवबाबू सेठ, विनोद सिंह, राजेश कुमार, दिनेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें