फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: परिचय पत्र के बगैर परीक्षा में ड्यूटी करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने मंगलवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में ड्यूटी पर लगे कर्मचारियों को आगाह किया है कि परिचय पत्र के बगैर ड्यूटी पर मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों आदि को जारी पत्र में कहा है कि परीक्षा केंद्र पर परिचय पत्र अथवा पहचान पत्र के कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहना चाहिए। जो भी शिक्षक और कर्मचारी परीक्षा की ड्यूटी कर रहे हैं, वे बिना परिचय पत्र के न रहें। ऐसे कई लोग परीक्षा केंद्र में बिना परिचय पत्र के ही चले जा रहे हैं। इससे ड्यूटी पर लगे कर्मचारी और बाहरी लोगों की पहचान नहीं हो पा रही है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने आगाह किया कि परीक्षा केंद्र पर परिचय पत्र के बगैर मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें