विंध्याचल धाम में समाजिक कार्यकर्ता प्रेस वार्ता करते राजन पाठक ।
- फोटो : MIRZAPUR
विन्ध्याचल। कोतवाली में विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने मंगलवार को दर्जनों लोगों के साथ कोतवाली में संघ प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पिछले दिनों संघ प्रमुख ने वर्ण व्यवस्था को बनाने के लिए पंडितों के जिम्मेदार बताया था। राजन पाठक ने कहा कि जिस व्यवस्था को ऋषि मुनि और ब्रह्मा ने बनाया है। जिसका वर्णन हमारे पुराणों में मिलता है। उसके लिए मोहन भागवत ने टिप्पणी करके समस्त ब्राह्मण समाज को अपमानित किया है। इससे उनकी भावनाएं पता चलती है। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान अर्चना चौबे, संगीता तिवारी, राजनाथ दुबे, जनार्दन पाठक, जगदीश्वर दुबे, शास्वत दुबे समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।