अदलहाट। स्थानीय पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में शनिवार को गरौड़ी गांव के दो व मानिकपुर गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हुई। पुलिस बार-बार मुंह पर मास्क लगाने व अनावश्यक घर से न निकलने की हिदायत दे रही है, पर कथित व्यक्तियों द्वारा लॉक डाउन का पालन न करने पर गरौड़ी गांव के समशेर पुत्र असलम व अमजद पुत्र हनीफ और मानिकपुर गांव के गुलाब शर्मा पुत्र राम प्रसाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया।