मिर्जापुर। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवतियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर गांव के विपक्षियों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ दुष्कर्म करने की धमकी देने का आरोप लगाया। बताया कि 10 जून की सुबह सीवान में जा रही थी तो विपक्षी ने रोका। प्रधानी का चुनाव जीतने की बात कहते हुए उनके साथ दुष्कर्म की धमकी दे रहे है। थाने में तहरीर दी गई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। मांग की कि विपक्षी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।