फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म व अश्लील वीडियो, फोटो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवक ने जून 2021 में एक किशोरी का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कपड़ा बदलते समय अश्लील वीडियो बना लिया था। उसने वीडियो की आड़ में किशोरी को ब्लैकमेल कर जून माह में उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर किशोरी अपने ननिहाल चली गई। एक माह बाद ननिहाल से लौटी तो युवक ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित किशोरी ने परिजनों के साथ थाने जाकर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हरिओम पांडेय के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने बताया कि सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें