फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर बिहार राज्य की एक लड़की ने हलिया थाने में पहुंचकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बिहार राज्य के सीतामढ़ी जिले की निवासी एक युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आठ माह से महाराष्ट्र स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। वहीं हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भी नौकरी करता था। उस दौरान एक-दूसरे से संपर्क होने पर युवक शादी का झांसा देकर अक्तूबर 2023 से दुष्कर्म करता रहा। कोर्ट मैरिज करने की बात कहने पर आश्वासन दिया कि जनवरी 2024 में घर में शादी है, वहां से आने के बाद कोर्ट मैरिज कर लेगा। अपने गांव जाने के बाद वह वापस नहीं लौटा। फोन पर अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवक के घर वालों से फोन पर संपर्क करने पर उसके भाई तथा बाकी परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तहरीर में युवती ने बताया कि वह चार माह की गर्भवती है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें