जिगना। कछुआ सेंचुरी में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने और ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद अवैध खनन और परिवहन करने वालो में हड़कंप मचा है। बृहस्पतिवार देर रात एसडीएम सदर गुलाब चंद, खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह, वन क्षेत्राधिकारी लालगंज केके सिंह और थानाध्यक्ष जिगना शैलेश कुमार राय ने हरगढ़-गोगांव आदि स्थानों पर छापेमारी मारी की। क्षेत्र में कछुआ सेंचुरी के अंतर्गत गोगांव, दुगौली, डंगहर कोठरा आदि स्थानों पर मिट्टी और बालू खनन परिवहन की शिकायत काफी समय से की जा रही थी। खनिज विभाग की ओर से बृहस्पतिवार रात 11 बजे ट्रैक्टर चालक राकेश कुमार के खिलाफ गंगा नदी गोगांव से अवैध तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू ले जाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने राकेश कुमार निवासी गोगांव थाना जिगना को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि एक ट्रैक्टर और ट्रॉली को अवैध बालू लादकर ले जाते समय पकड़ा गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura