फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के कस्बा हलिया जीप स्टैंड से बुधवार को पुलिस ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ अपहरण कर मध्यप्रदेश ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। युवती ने बताया कि दुष्कर्म करने वालों ने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया था। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। जिस पर पुलिस ने युवती के साथ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गई थी। बुधवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना दिया कि आरोपी कही भागने के फिराक में है। वह कस्बा स्थित वाहन स्टैंड के पास गाड़ी का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें