फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विद्यालय में खाना मांगने पर छात्र की पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। पटेहरा के एक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र का शिक्षक पर आरोप लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार मिड डे मील के लिए दोबारा लाइन में लगने पर छात्र की ऐसी पिटाई की गई कि हाथ में गंभीर चोट आ गई। जब कि परिसर में डंडा पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है। पटेहरा खुर्द गांव निवासी संतोष कोल का पांच वर्षीय पुत्र अतुल प्राइमरी पाठशाला में कक्षा एक का छात्र है। उसने आरोप लगाया है कि रोज की तरह वह बृहस्पतिवार को स्कूल गया था। दोपहर में मिड डे मील का वितरण किया जा रहा था। वह खाना दोबारा मांगने चला गया। अतुल की इतनी गलती के लिए शिक्षा मित्र ने पिटाई कर दी। अतुल ने रोते बिलखते घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि सुलह समझौता हो गया है। बच्चे का हाथ दरवाजा में दब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें