मिर्जापुर। संतनगर पुलिस ने शुक्रवार को दहेज हत्या के मामले में फरार सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
15 मई को मड़िहान थाना क्षेत्र के शेरुआ गांव निवासी राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना संतनगर क्षेत्र से आरोपी सास मुन्नी उर्फ मुनिया निवासिनी ग्राम पटेहराकलां सुरियहवा थाना संतनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।