लालगंज। क्षेत्र के कठवार नहर पुलिया के पास से पुलिस ने रविवार की दोपहर एक तमंचा के साथ युवक को गिरफ्तार किया। दुबार कला चौकी प्रभारी रामवंत यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि कठवार नहर पुलिया के पास एक युवक तमंचा लेकर खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सियाराम उर्फ शम्भू पुत्र स्व. विश्वनाथ कोल निवासी बसाढ़ी थाना लालगंज को घेरेबंदी कर गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।