मिर्जापुर। मड़िहान पुलिस ने किशोरी को बहला कर भगाने के आरोपी को रविवार को भांवा बाजार के पास से गिरफ्तार किया। 28 मार्च को मड़िहान थाना निवासी एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव का एक युवक भगा ले गया है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। निरीक्षक शैलेश कुमार राय को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मनोज चौहान भावां बाजार के पास खड़ा है। पुलिस ने घेरेबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।