फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अनधिकृत रूप से ई-टिकट बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां के तेग बहादुर स्थित जन सेवा केंद्र से आरपीएफ ने शनिवार को अनधिकृत रूप से ई-टिकट बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अनधिकृत रूप से ई-टिकट बनाए जा रहे हैं। सूचना पर उप निरीक्षक अखिलेश सिंह ने टीम के साथ तेग बहादुर स्थित जन सेवा केंद्र से सुजीत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से भविष्य में यात्रा के लिए दो ई-टिकट 1741 रुपये मूल्य के मिले। इसके अलावा पूर्व की यात्रा के 32 ई-टिकट 55354 रुपये मूल्य के मिले। उन्होंने बताया कि आरोपी जन सेवा केंद्र की आड़ में पर्सनल यूजर आईडी पर ई-टिकट बनाकर जरूरतमंदों को निर्धारित मूल्य से 150 से 250 रुपये ज्यादा लेकर बेचने का काम करता है। उसके पास से लैपटाप, मोबाइल फोन और 990 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें