चुनार पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को कुबा खुर्द तरंगा गांव निवासी सुनील कुमार ने तहरीर देकर बताया कि सुरेश कुमार ने तेल पेरने की मशीन में टक्कर मार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में सुरेश कुमार पटेल निवासी खम्हवा जमती थाना चुनार को गिरफ्तार किया गया है। संवाद