फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के छोटकी महुअरियां के पास अवैध मादक के साथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस ने पिछले दिनों एक वीडियो वायरल होने के बाद किया। मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी सुधीर कुमार ने कहाकि विंध्याचल में मादक पदार्थ का अवैध धंधे पर पूर्ण रूप रोक लगाया जाएगा। कुछ दिन पहले एक वीडियों वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति खुलेआम मादक पदार्थ हेरोईन बेचते दिखाई दिया। बताया गया कि वीडियों विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के छोटकी महुवरियां का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को छोटकी महुअरिया के पास मेन रोड़ से पुलिस ने आरोपी भोथल बिन्द पुत्र खरक बिन्द निवासी छोटकी महुअरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से पांच ग्राम हेरोईन बरामद किया। सीओ सिटी सुधीर कुमार ने बताया कि विंध्याचल में हेरोईन बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें