मिर्जापुर। सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक बीएसए गौतम प्रसाद ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्धारित प्रारूप में मतदान में अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची मांगी है। कहा है कि अनुपस्थिति के कारण के साथ ही मूल विभाग को स्पष्ट रूप से उल्लिखित किया जाए। कहा कि यह कार्य महत्वपूर्ण है। इसलिए तत्काल पूरी कर सूचना दें, ताकि मुख्य विकास अधिकारी को जानकारी दी जा सके।