जमालपुर। क्षेत्र में हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में पिछले छह माह से फरार चल रहे आरोपी को जमालपुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी विजेंद्र कुमार पर छह अक्तूबर 2022 को हत्या के प्रयास सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर जयपट्टी कला गांव के चबूतरे के पास से आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।