फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुत्तों के लिए बनेगा एबीसी सेंटर, अमरावती के पास चार बीघा भूमि चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में कुत्तों के लिए एबीसी (एनीमल बर्थ कंट्रोल) केंद्र बनाने के लिए नगर पालिका ने भूमि का चिह्नांकन कर लिया है। इसके लिए विंध्य क्षेत्र में अमरावती के पास चार बीघा भूमि चिह्नित की गई है। केंद्र के लिए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को विस्तृत कार्य योजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। अधिशासी अधिकारी जी लाल ने बताया कि नगर विकास विभाग के निर्देश पर नगर पालिका ने एबीसी केंद्र बनाने की पहल की है। इसके जरिए स्वच्छंद विचरण करने वाले कुत्तों को पकड़कर उनका बंध्याकरण कराया जाएगा। ऐसे कुत्तों को तीन दिनों तक इस केंद्र में रखने के बाद फिर से छोड़ दिया जाएगा। इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि जहां से कुत्तों को लाया जाएगा, उसी जगह दोबारा उनको छोड़ा जाएगा। जिले के चारों निकाय में ही ऐसे कुत्तों की संख्या 20,000 बतायी जा रही है। पूरे जिले में यह संख्या लगभग 75,000 है। इसके लिए पशु पालन विभाग को भी निर्देश दिया गया है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने बताया कि भूमि चिह्नित कर ली गई है। विस्तृत कार्ययोजना के बाद शीघ्र ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें