आम आदमी पार्टी की बैठक में पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र देते प्रभारी मनीष गुप्ता। स्रोत- आप
- फोटो : mathura
मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी के नगर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को भरुहना स्थित जिला कार्यालय पर हुआ। इस दौरान नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला प्रभारी मनीष गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार जिस तरह से हो रहा है। हम उत्तर प्रदेश में पंचायत और विधानसभा दोनों चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि नगर विधानसभा के एक-एक गांव में आम आदमी पार्टी का संगठन मजबूत करना हमारा लक्ष्य है। हम आने वाले दिनों में नगर विधानसभा में हर घर संपर्क अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के शिक्षा, स्वास्थ्य के विजन को पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रो. बी सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी मिर्जापुर का संगठन इतना मजबूत बनाना है कि आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता के बीच अपनी बुलंद उपस्थिति दर्ज कराकर जीत हासिल कर सके। इस दौरान व्यास मुनि तिवारी, रमाशंकर साहू, रविंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।