मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी यूथ विंग की जिलाध्यक्ष स्मृति गुप्ता के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व अन्य मुद्दे के लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद पांच सुत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। स्मृति गुप्ता ने कहा कि आलू 40, प्याज 80 रुपये में बिक रहा है। दाल व तेल के दामों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। आम आदमी के रसोई से ये सामग्री नदारद हो जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। आशुतोष तिवारी ने कहाकि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सीआईएसएस के प्रदेश सचिव कुलदीप तिवारी ने कहा कि शास्त्री ब्रिज पर जाल लगाकर बंद किया जाए। पुल से कूदकर लगातार आत्महत्याएं हो रही हैं। इस दौरान गगन, आफताब आलम, सोनु अंसारी, सुजीत दुबे, मिनाक्षी टंडन, अंजनी चौधरी, विवेक केशरवानी, आदित्य चौधरी, राहुल गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी, विनय पांडेय, आशुतोष शुक्ला आदि रहे।