फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में आंचल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों के बालिका वर्ग की क्षेत्रीय रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे ने फीता काट कर किया। इसमें जूनियर वर्ग में 1500 दौड़ में जमालपुर की आंचल अव्वल रहीं।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में 100 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में इंटर कॉलेज जमालपुर की निकिता पटेल अव्वल रहीं। गोला प्रक्षेप एवं डिस्कस थ्रो में जमालपुर की कविता यादव, लंबी कूद में इंटर कॉलेज अदलहाट की नीतू कुमारी, ऊंची कूद में जमालपुर की अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंकिता जमालपुर, 800 मीटर में सपना जमालपुर, 1500 मीटर में आंचल पाल जमालपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह से लंबी कूद में अंकिता जमालपुर, डिस्कस थ्रो में अंजनी यादव जमालपुर, गोला प्रक्षेप में गुड़िया चौरसिया जमालपुर, ऊंची कूद में गरिमा जमालपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में ऊंची कूद एवं 100 मीटर दौड़ में स्नेहा जमालपुर, 600 मीटर दौड़ चांदनी कन्या विद्यालय ओड़ी, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में काजल पटेल डेढ़ौना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उधर, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना में बुधवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे व अंतिम दिन प्रतियोगिता का समापन प्रबंधक शैलंद्र सिंह व उप प्रबंधक रणजीत ने किया। सीनियर वर्ग बालिका में रचना पटेल कक्षा 12 सर्वोदय इंटर कॉलेज अधवार की छात्रा 100, 200, 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता मे चैंपियन रहीं।
जूनियर बालिका वर्ग में संदीपा कुमारी कक्षा 9 नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा ने 100 व 200 मीटर की दौड़ में प्रथम तथा सब जूनियर बालिका वर्ग में निशा साहनी कक्षा 7 जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा 200, 400 व 600 मीटर की दौड़ में अपने-अपने वर्ग में चैंपियन रहीं। सीनियर वर्ग (बालिका) 100 मीटर दौड़ में रचना पटेल प्रथम, अंजना सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं।
इसी तरह से 200 मीटर दौड़ में रचना पटेल प्रथम, नेहा द्वितीय और 400 मीटर दौड़ में रचना पटेल प्रथम, कंचन द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह 800 मीटर दौड़ में अनिषा प्रथम व खुशबू द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 1500 मीटर में अंशिका यादव प्रथम व धनमीना द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में शिवांगी सोनकर प्रथम, आरती साहनी द्वितीय स्थान पर रहीं।
गोला प्रक्षेप में ज्योति प्रथम व प्रीति देवी द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग (बालिका) 100 मीटर दौड़ में संदीपा कुमारी प्रथम, दिव्या द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से 400 मीटर दौड़ में निहारीका प्रथम व सुहानी द्वितीय स्थान पर रहीं। इनके अलावा 800 मीटर दौड़ में सुनीता पाल प्रथम व दिव्या साहनी द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से 1500 मीटर में सुनीता पाल प्रथम व सरिता कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं।
गोला प्रक्षेप में अनामिका विश्वकर्मा प्रथम, प्रियांशी यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। सब जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंजली सोनकर प्रथम व प्रतिभा सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से 200 मीटर दौड़ में निशा साहनी प्रथम, अंजली सोनकर द्वितीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में सलेहा प्रथम व निशा साहनी द्वितीय स्थान पर रहीं। इसी तरह से 600 मीटर दौड़ में नगमा परवीन प्रथम, निशा साहनी द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक जिला क्रीड़ा सचिव प्रवीण कुमार सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद पांडेय, डॉ. नमिता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें