फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दान पेटिका के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, नौ पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली के गुरसंडी गांव में दानपेटी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फिर गोली चलने से सवन पांडेय (30) की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। अचानक गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ फील्ड यूनिट व देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने गुरसंडी पुलिस चौकी के एक उपनिरीक्षक समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

गांव में स्थित भगवान शंकर और हनुमान जी के मंदिर में दानपात्र को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार की शाम आरोपी मंदिर में पहुंचे और वहां की दानपेटिका को तोड़ दिया। हालांकि कोई पैसा नहीं ले गया। इसको लेकर विवाद हुआ। सवन व अन्य ने गुरसंडी पुलिस चौकी में जाकर घटना की जानकारी दी, लेकिन कुछ नहीं किया गया। इसके बाद मंगलवार को सुबह सवन पांडेय के पिता कृपाशंकर पांडेय फिर गुरसंडी पुलिस चौकी गए तो आरोपी लाठी डंडों से लैस होकर अन्य साथियाें के साथ सवन पांडेय के घर के पास आ गए। उस दौरान सवन अपने भाई पवन व ताऊ के नाती शुभम के साथ टहल रहा था। घर के पास ही दोनों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि उसके बाद आरोपी श्रीनरायन दुबे उर्फ गब्बर दुबे ने साथियाें के साथ सवन से मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोप है कि मारपीट के दौरान ही श्रीनरायन दुबे ने सवन पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी। देहात कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक ने देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरसंडी में हुई हत्या का संज्ञान लेते हुए गुरसंडी पुलिस चौकी के नौ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। निलंबित पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक महफूज अहमद, मुख्य आरक्षी सीताराम गौतम, मुख्य आरक्षी अंबिका मौर्या, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र राम भारद्वाज, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी सुनील कुमार सिंह यादव, मुख्य आरक्षी राजेश यादव, आरक्षी अनिल कुमार गुप्ता, आरक्षी अगम सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि समय से समुचित कार्रवाई न किए जाने के कारण ऐसी घटना हुई।
विज्ञापन


उधर, घटना स्थल से गोली लगने से मृत सवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने शव ले जाने दिया। परिजन मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने और आरोपी का एनकाउंटर किए जाने तथा घर पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को भरोसा दिया कि जो भी जरूरी होगा, वह कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें