नरायनपुर। नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पश्चिम कोलउंद गांव के सामने डाउन लाइन पर युवक का शव मिला है। थानाध्यक्ष अदलहाट अजय सेठ ने बताया कि 40 वर्षीय व्यक्ति का रेलवे लाइन पर शव मिला है। रात दो बजे किसी ट्रेन से गिर गया था। अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उसने काली सफेद चेक शर्ट, नीली जिंस और जूते पहन रखा थे। तलाशी लेने पर उसके पास कुछ नहीं मिला। इससे उसकी पहचान हो सके। चौकी इंचार्ज नरायनपुर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।