फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहाते समय बोकरिया फाल में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के हरई नदी बोकरिया फाल में रविवार को दोपहर में नहाते समय युवक गहरे पानी में चला गया। उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भैंसा गोदाम पावर हाउस क्षेत्र निवासी अभिषेक सुदर्शन (21) रविवार को दोपहर में अपने दोस्तों के साथ हरई नदी बोकरिया फाल में नहाने गए थे। नहाते समय तेज बहाव के कारण वे गहरे पानी में चले गए। उन्हें बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के मौसेरे भाई आशीष सुदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वे दो भाइयों में बड़े थे। वे एक स्कूल में सफाई कर्मी का काम करते थे। देहात कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि नहाते समय डूबने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें