फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। बिरोही रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर सोमवार की रात रेललाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ के जवान उसे घायल अवस्था में सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बबुरा गांव निवासी सूरज सिंह (30) सोमवार को देर रात बिरोही रेलवे स्टेशन के डाउन लाइन पर पटरी पार करते समय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के जवान उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कार्यवाहक जीआरपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवक की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें