फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर में सो रही महिला की सिर कूंचकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। इमलिया चट्टी स्थित अतरौली गांव में शनिवार की रात घर में अकेले सो रही महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घर में मिले फर्राटा पंखे पर खून के निशान मिले हैं। इससे फर्राटा पंखे से सिर पर हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फर्राटा पंखे को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पहुंचे। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। अतरौली गांव निवासी सावित्री देवी (45) पत्नी विमल पटेल शनिवार की रात घर में अकेली सो रही थीं। इसी बीच उनकी सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सुबह घर से थोड़ी दूरी पर स्थित महादेव मंदिर परिसर में ग्रामीण महिलाओं के साथ प्रतिदिन दर्शन करने जाने वाली सावित्री रविवार को नहीं गईं तो महिलाओं को आश्चर्य हुआ। घर की गाय दूहने पहुंचे दूधिए ने भी आवाज दिया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कमरा अंदर से बंद था। फोन करने पर भी फोन भी नहीं उठा। इसके बाद दूधिया चला गया, परतु जाते-जाते उसने ग्रामीण महिलाओं को बताया कि दरवाजा अंदर से बंद है। कोई जवाब नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने बगल के रास्ते से जाकर अंदर झांका तो सावित्री देवी अंदर बेसुध पड़ी दिखीं। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सावित्री देवी की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर कुछ ईंट तथा बर्तन का ढक्कन भी पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ ऑपरेशन, थानाध्यक्ष बृजेश सिंह फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि घटनास्थल पर बारीकी से छानबीन की गई है। प्रतीत हो रहा है कि जो फर्राटा पंखा लगा हुआ है उससे सिर पर वार की गई है। जिससे मौत हुई है। घटना का खुलासा करने के लिए टीमें लगाई गई हैं। जांच में पारिवारिक संबंधों के विवाद में घटना होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें