मिर्जापुर। आरपीएफ की टीम ने रविवार को ट्रेनों में यात्रियों से पैसा मांगने वाली महिला के साथ तीन अवैध वेंडर को पकड़ा। आरपीएफ प्रभारी चमन सिंह तोमर ने बताया कि गाड़ी संख्या 13201 के मिर्जापुर आगमन पर यात्रियों की शिकायत पर जनरल कोच से एक महिला को पकड़ा गया। आरोप है कि महिला मुगलसराय से ट्रेन में चढ़कर यात्रियों से जबरन पैसा मांग रही थी। मना करने पर अभद्र व्यवहार कर रही थी। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बीना रानी निवासी पंजाब बताया। वो गल्ला मंडी थाना मुगलसराय चंदौली में रह रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई। इसके अलावा गाड़ी संख्या 22947 से एक अवैध वेंडर को पकड़ा गया। आरोप है कि वो बिना वैध मेडिकल प्रमाण पत्र के नाश्ता बेच रहा था। उसका भी चालान किया गया। गाड़ी संख्या 12487 से दो व्यक्तियों को अवैध रूप से खाद्य सामग्री विक्रय करते हुए पकड़ा गया। एक व्यक्ति बिना मेडिकल के चाय बेचते हुए व दूसरा व्यक्ति स्टेशन स्टॉल की आईडी का दुरुपयोग कर उबला चना बेचते हुए पाया गया। दोनें का चालान किया गया।