फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्ज से परेशान युवक ने गंगा में लगाई छलांग, नाविकों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शास्त्री पुल पर से एक युवक ने मंगलवार की सुबह गंगा में छलांग लगा दी। गंगा घाट पर मौजूद नाविकों ने युवक को बचा लिया।
विज्ञापन

भदोही जनपद के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी मनोज यादव पुत्र बैजनाथ यादव यादव ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी में ठेकेदारी का कार्य करता है। लाक डाउन के कारण नुकसान व भुगतान नहीं हो पा रहा है। कार्य कराने के लिए कुछ साहूकारों से कर्ज में लिया है। अब रुपए न दे पाने की स्थिति में साहूकारों द्वारा परेशान किया जा रहा है। इससे मानसिक तनाव से ग्रसित होकर वह शास्त्री पुल से गंगा में कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। घाट पर मौजूद नाविकों ने बचा लिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे शास्त्री ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी अजय विक्रम यादव युवक को चौकी पर लेकर आए और परिजनों को सूचना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें